Saturday, July 11, 2026

National

spot_img

मंडला रेल यात्रियों को राहत, मंडला फोर्ट स्टेशन पर शुरू होगी नाइट क्लीनिंग सुविधा

खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG

दिनांक 28/06/2026

*संस्कारधानी जबलपुर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत: मंडला फोर्ट स्टेशन पर अब रात में होगी ट्रेनों की सफाई और वाटरिंग, रेल एक्टिविस्ट की पहल रंग लाई*

*मंडला।*मंडला जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे स्वतंत्र रेल एक्टिविस्ट *नितिन सोलंकी* की एक और महत्वपूर्ण पहल सफल होती दिखाई दे रही है। मंडला फोर्ट (MFR) स्टेशन पर रातभर खड़ी रहने वाली यात्री ट्रेनों में सफाई और पानी की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR), नागपुर मंडल ने इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

*क्या थी समस्या?*

आदिवासी बाहुल्य मंडला अंचल की पुरानी समस्या को रेल एक्टिविस्ट नितिन सोलंकी ने प्रधानमंत्री कार्यालय रेलवे बोर्ड एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को भेजी गई शिकायत में बताया था कि जबलपुर/नैनपुर से आने वाली पैसेंजर ट्रेन रात लगभग *12:00 बजे* मंडला फोर्ट स्टेशन पहुंचती है और अगले दिन सुबह *05:10 बजे* मंडला फोर्ट–जबलपुर पैसेंजर के रूप में रवाना होती है।

यह रैक लगभग *5 घंटे* तक मंडला फोर्ट स्टेशन पर खड़ा रहता है, लेकिन इसकी साफ-सफाई और पानी भरने का कार्य नैनपुर में किया जाता था। रातभर खड़े रहने के कारण सुबह तक कोचों के शौचालयों में पानी समाप्त हो जाता था तथा साफ-सफाई की स्थिति भी खराब हो जाती थी। इससे विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी असुविधा होती थी।

*रेलवे ने लिया सकारात्मक निर्णय*

रेल एक्टिविस्ट द्वारा सुझाए गए निजी अनुबंध (Private Contract) एवं क्विक वाटरिंग सिस्टम जैसे विकल्पों पर विचार करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यांत्रिक (C&W) विभाग ने सकारात्मक निर्णय लिया है।

रेलवे के आधिकारिक पत्र *क्रमांक: यांत्रिक/के एंड वे/08/CPGRAMS/RPK/1309* के अनुसार— “मंडला फोर्ट स्टेशन पर यात्री गाड़ियों की साफ-सफाई एवं पानी भरने का कार्य निजी अनुबंध के माध्यम से 30 जुलाई 2026 तक प्रारंभ किए जाने की संभावना है।”

तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में नैनपुर में ही ट्रेनों की साफ-सफाई और वाटरिंग का कार्य जारी रहेगा।

💥 मंडला को मिल सकते हैं बड़े रेल लाभ💥

*● पेंचवेली एक्सप्रेस का मंडला तक विस्तार*

पिछले कई महीनों से इंदौर–केवलारी–नैनपुर मार्ग पर चल रही पेंचवेली एक्सप्रेस का रैक मंडला फोर्ट तक आता है। अब मंडला में सफाई एवं वाटरिंग सुविधा शुरू होने के बाद इसके मंडला तक व्यावसायिक विस्तार की संभावना और मजबूत हो गई है। इससे मंडला एवं केवलारी क्षेत्र को इंदौर और भोपाल से सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी।

*● पातालकोट एक्सप्रेस विस्तार की राह आसान*

वर्तमान में सिवनी तक संचालित पातालकोट एक्सप्रेस को मंडला फोर्ट तक बढ़ाने की मांग को अब तकनीकी आधार मिल गया है। यदि यह विस्तार होता है तो मंडला अंचल को दिल्ली सहित उत्तर भारत से सीधा रेल संपर्क मिलेगा।

*● नागपुर–मंडला नई ट्रेन की उम्मीद*

चूंकि नागपुर मंडल स्वयं मंडला फोर्ट स्टेशन पर यह सुविधा विकसित कर रहा है, इसलिए भविष्य में केवलारी–नैनपुर मार्ग से नागपुर और मंडला के बीच नई सीधी ट्रेन प्रारंभ करने की संभावनाएं भी प्रबल हुई हैं।

*यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ*

30 जुलाई तक निजी अनुबंध के माध्यम से नाइट क्लीनिंग एवं वाटरिंग सुविधा प्रारंभ होने पर सुबह रवाना होने वाली ट्रेनों के यात्रियों को स्वच्छ कोच, शौचालयों में पर्याप्त पानी तथा बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा। इससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों को सीधा लाभ होगा।

*रेल प्रशासन का आभार*

स्वतंत्र रेल एक्टिविस्ट नितिन सोलंकी ने प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासी बाहुल्य मंडला अंचल की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल भविष्य में मंडला को नई रेल सेवाएं दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

International

RELATED ARTICLES