मंडला: ट्रक से डीजल चोरी करने वाला आदतन आरोपी गिरफ्तार, नकदी और वाहन जब्त

खबर मंडला मध्यप्रदेश MPCG ब्यूरो। जिला पुलिस मंडला के थाना नैनपुर पुलिस ने ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगद राशि, घटना में प्रयुक्त वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त की है।पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी नैनपुर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को शेख शरीफ कुरैशी निवासी उमरानाला, थाना मोहखेड़ जिला छिंदवाड़ा ने थाना नैनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 21 जून 2026 की रात गेहूं लेकर नैनपुर आया था और ट्रक क्रमांक MH-40-9586 को निवारी क्षेत्र में खड़ा कर विश्राम कर रहा था। अगले दिन जांच करने पर ट्रक की टंकी से लगभग 150 लीटर डीजल चोरी पाया गया।प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर निगरानी बदमाश अंशु उर्फ भूरा ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर ट्रक से लगभग 150 लीटर डीजल चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:अंशु उर्फ भूरा ठाकुर, पिता राजकुमार ठाकुर, निवासी निवारी, थाना नैनपुर जिला मंडला।

जब्त सामग्री:• डीजल बिक्री से प्राप्त ₹8,000 नकद• घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार• डीजल चोरी में प्रयुक्त 2 प्लास्टिक जरीकेन
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न जिलों में लूट, डकैती, चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट सहित 12 आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मंशाराम वगेन, उप निरीक्षक दीपक बघेल तथा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


