Wednesday, June 10, 2026

National

spot_img

यातायात व्यवस्था में बाधा बनने वाले ऑटो वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 18 चालकों से ₹9000 जुर्माना वसूला

खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG

मंडला | 30 मई 2026

शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से मंडला यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत यातायात थाना प्रभारी श्री ललित धुर्वे एवं यातायात पुलिस बल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया। इस दौरान ऐसे ऑटो वाहनों की पहचान की गई, जो निर्धारित स्थानों के बजाय सड़क किनारे खड़े होकर यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे थे।

कार्रवाई के दौरान कुल 18 ऑटो चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई तथा उनसे कुल ₹9000 समन शुल्क वसूला गया।

यातायात पुलिस ने सभी ऑटो चालकों एवं अन्य वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही खड़े करें तथा यातायात नियमों का पालन कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग दें।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG

International

RELATED ARTICLES