कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कृषि तकनीक और योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंचेगा कृषि रथ
खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG
मंडला, 16 मई 2026

मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष” के रूप में मनाए जाने के अंतर्गत जिले में कृषि रथ अभियान की शुरुआत की गई। रामनगर में आयोजित आदि उत्सव कार्यक्रम में प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कृषि रथ आगामी 10 दिनों तक जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा। अभियान के दौरान किसानों को कृषि अभियांत्रिकी, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, फसल विविधीकरण, पराली प्रबंधन तथा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना जैसी विभिन्न योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।
अभियान के दौरान तकनीकी विशेषज्ञ किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे तथा खरीफ फसल की तैयारी को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे। कृषि विभाग का उद्देश्य किसानों तक योजनाओं और नई तकनीकों की जानकारी सीधे गांव स्तर तक पहुंचाना है, ताकि कृषि उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि हो सके।
इस अवसर पर गुजरात के मंत्री नरेश भाई पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, उप संचालक कृषि अश्विनी झरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित


