Wednesday, June 10, 2026

National

spot_img

जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6600 नशीले इंजेक्शन के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख की खेप जब्त

खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG

दिनांक 06/06/2026

जबलपुर। मध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में जबलपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बेलबाग, थाना अधारताल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 6600 नशीले इंजेक्शन, 5 मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा जब्त किया है। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

बेलबाग क्षेत्र में 3200 नशीले इंजेक्शन बरामद

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि रामलीला मैदान के पास एक व्यक्ति ई-रिक्शा में बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दुर्गा पटेल को पकड़ा। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा से 3200 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।

पूछताछ में दुर्गा पटेल ने खुलासा किया कि वह मोहम्मद आरिफ और अमजद खान के कहने पर इंजेक्शन पहुंचाने का काम करता था। इसके बाद पुलिस ने क्रमशः मोहम्मद आरिफ, अमजद खान, सैय्यद असरफ अली उर्फ जीजा तथा सौरभ नामदेव को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में ड्रग्स सप्लाई चेन और वित्तीय लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

अधारताल क्षेत्र से 3400 इंजेक्शन जब्त

एक अन्य कार्रवाई में क्राइम ब्रांच और थाना अधारताल की टीम ने मिल्क स्कीम मैदान के पीछे दबिश देकर गीतांशु साहू को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 3400 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे इंजेक्शन बेचने के लिए एक अन्य व्यक्ति ने उपलब्ध कराए थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

दुर्गा पटेल (समता कॉलोनी, गोहलपुर)

मोहम्मद आरिफ (ठक्कर ग्राम पचकुईया, हनुमानताल)

अमजद खान (गाजी नगर, गोहलपुर)

सैय्यद असरफ अली उर्फ जीजा (ओमती)

सौरभ नामदेव (मदनमहल)

गीतांशु साहू (अधारताल)

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21, 22 एवं 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस नेटवर्क से जुड़े फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

International

RELATED ARTICLES