महाराजपुर में अवैध मुरम उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, संयुक्त टीम ने मारा छापा
मंडला | 31 मई 2026

जिले में अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महाराजपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कई क्षेत्रों में दबिश दी। यह कार्रवाई कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में की गई।
जानकारी के अनुसार महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मालीमोहगांव, खापाकला, धौरानाला और मोहनटोला के ग्रामीण एवं वन क्षेत्रों में बिना वैध अनुमति के मुरम का अवैध उत्खनन किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अवैध खनन गतिविधियों पर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध रूप से मुरम का उत्खनन एवं परिवहन करते पाए गए वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की। प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान नायब तहसीलदार रामसिंह उलाड़ी, उप निरीक्षक सहित पुलिस बल एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


