Sunday, May 24, 2026

National

spot_img

ग्राम पंचायत बम्हनी के ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, सड़क-बिजली-पानी की समस्याओं के समाधान की मांग
खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG
मंडला, 18 मई 2026

ग्राम पंचायत बम्हनी के पटनीपानी टोला से आए ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सड़क, बिजली एवं पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने गांव की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील की।
कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण के प्रयास शुरू किए। उन्होंने एसडीएम घुघरी एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के मुख्य अधिकारी से फोन पर तत्काल चर्चा कर ग्राम भ्रमण करने तथा समस्याओं के उचित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी मंडला द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि आम आदमी पार्टी की टीम ने पहले गांव पहुंचकर समस्याओं का जायजा लिया और इसके बाद कलेक्टर से मुलाकात कर कार्रवाई की पहल कराई, जिससे समाधान की उम्मीद जगी है।

ग्रामीणों ने जिला अध्यक्ष पंकज सोनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “न बीजेपी, न कांग्रेस, न सरपंच, न सचिव और न ही जनपद सदस्य हमारी समस्याओं के लिए आगे आए, लेकिन पंकज सोनी जी मानवता के आधार पर हमारी लड़ाई लड़ रहे हैं।”
इस दौरान ग्रामीणों ने संगठन मंत्री शिशु सिंधु भलावी, बौद्धिक प्रकोष्ठ के अशोक पांडे एवं प्रियम गोस्वामी का भी धन्यवाद ज्ञापित

International

RELATED ARTICLES