Monday, May 25, 2026

National

spot_img

पटाखा गोदामों में मिली अनियमितता, दो गोदाम सील

एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम और थाना प्रभारी शफीक खान की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG

मंडला, 17 मई 2026

जिला प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार 15 मई को पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम चटुआमार एवं ग्राम बिनेका स्थित पटाखा गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों गोदामों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोदामों को सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम एवं थाना प्रभारी शफीक खान भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने गोदामों के स्टॉक एवं सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।जांच में पाया गया कि ग्राम चटुआमार स्थित लाइसेंसधारी श्री मुकेश रहदवानी तथा ग्राम बिनेका स्थित लाइसेंसधारी श्री दिनेश पमनानी के गोदामों में भौतिक स्टॉक का संधारण स्टॉक रजिस्टर के अनुरूप नहीं था। अधिकारियों के अनुसार यह विस्फोटक नियम 2008 एवं लाइसेंस की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन है।

जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही दोनों गोदामों को सील कर दिया गया। साथ ही संबंधित लाइसेंसधारियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम ने कहा कि जिले में पटाखा गोदामों एवं विस्फोटक सामग्री के भंडारण की लगातार निगरानी की जा रही है तथा सुरक्षा मानकों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

थाना प्रभारी शफीक खान ने कहा कि जन सुरक्षा से जुड़े मामलों में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी पटाखा लाइसेंसधारियों को निर्देशित किया है कि वे विस्फोटक नियमों एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें। नियम विरुद्ध भंडारण अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

International

RELATED ARTICLES