🟥 नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत आईटीआई मंडला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महिलाओं के अधिकार, 33% आरक्षण और बाल विवाह रोकथाम पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी 👩🎓🚫
#Mandla #NariShakti
📍 मंडला | 22 अप्रैल 2026
नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” के अंतर्गत रसियादोना स्थित आईटीआई मंडला में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने उपस्थित विद्यार्थियों को नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा और राज्यसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का प्रावधान महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी विस्तार से दी।
उन्होंने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए सभी को इसके प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

👉 कार्यक्रम में बाल विवाह रोकथाम पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की एवं 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो कि कानूनन अपराध है। बाल विवाह कराने या उसमें शामिल होने पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना और 2 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।
कम उम्र में विवाह के दुष्परिणामों—स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक प्रभाव—के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर आईटीआई के प्राचार्य श्री राजेंद्र वरकड़े, शिक्षकगण, वैशाली कामड़े एवं बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरिशंकर कछवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



