📢 मंडला पुलिस की बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 5 बालिकाएं सकुशल बरामद

खबर मंडला, मध्य प्रदेश | 21 अप्रैल 2026
रिपोर्ट: प्रशांत तिवारी
मंडला पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के अंतर्गत एक बार फिर अपनी तत्परता का परिचय दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना बिछिया और मोहगांव की टीमों ने देश के अलग-अलग राज्यों से 5 नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब (बरामद) करने में सफलता हासिल की है।
📍 केरल और गुजरात में दी दबिश
थाना बिछिया में दर्ज गुमशुदगी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक रंजीत सिंह सैयाम के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं। स्थानीय स्तर पर सुराग न मिलने पर साइबर सेल की तकनीकी सहायता ली गई, जिससे बालिकाओं की लोकेशन अन्य राज्यों में प्राप्त हुई।
- इडुक्की (केरल): यहाँ से पुलिस टीम ने 03 बालिकाओं को सकुशल बरामद किया।
- अहमदाबाद (गुजरात): यहाँ से 01 बालिका को दस्तयाब किया गया।
- केरल (थाना मोहगांव पुलिस): एक अन्य कार्रवाई में मोहगांव पुलिस ने केरल से ही 01 और बालिका को खोज निकाला।
🤝 परिजनों के खिले चेहरे
वैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद सभी 05 बालिकाओं को उनके माता-पिता और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अपनी बेटियों को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
🌟 इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस चुनौतीपूर्ण अभियान को सफल बनाने में निम्नलिखित अधिकारियों और जवानों का विशेष योगदान रहा:
-
- सहायक उपनिरीक्षक: सुरेश विजयवार, राजेश यादव।
- आरक्षक: गजरुप उद्दे, अजय झारिया।
- साइबर सेल: आरक्षक सूर्यकांत बघेले (तकनीकी सहयोग)।
“सुरक्षा और सेवा का संकल्प” – मंडला पुलिस



