Monday, May 25, 2026

National

spot_img

मंडला में अंधी हत्या का खुलासा: पति और बेटे ने मिलकर की महिला की हत्या | Police Reveal Shocking Truth

मण्डला: निवास पुलिस ने किया अंधी हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति और पुत्र ही निकले कातिल

मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र में अंधी हत्या का खुलासा, पुलिस द्वारा गिरफ्तार पति और बेटा, क्राइम सीन का प्रतीकात्मक दृश्य, खून से सना पत्थर और पुलिस जांच

मण्डला (खबर मंडला मध्यप्रदेश )। जिला पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के कुशल निर्देशन में मण्डला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना निवास क्षेत्र के ग्राम घुरनेर में हुई महिला की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने अंधी हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके सगे पति और पुत्र ने ही मिलकर की थी।

क्या था मामला?

​बीते 17 अप्रैल 2026 को ग्राम घुरनेर में तुलसा बाई (45 वर्ष) की लाश उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी। मृतिका के भाई मुकेश पटेल (निवासी जबलपुर) की रिपोर्ट पर थाना निवास में अपराध क्रमांक 72/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

ऐसे सुलझी कत्ल की गुत्थी

​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी निवास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोपाल घासले के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। एफएसएल (FSL) टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। जांच में सामने आया कि मृतिका और उसके पति के बीच पिछले 15-20 वर्षों से विवाद चल रहा था और वे अलग-अलग रह रहे थे।

विवाद के बाद पत्थर से कुचला सिर

​पुलिस पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि 15 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे पुरानी बातों को लेकर फिर से विवाद हुआ। इसी दौरान आक्रोश में आकर पुत्र मनोहर प्रसाद (24 वर्ष) ने अपनी मां को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद पति चन्द्रिका प्रसाद उर्फ प्रकाश सिंगरौरे (50 वर्ष) ने गला दबाया और पास में रखे पत्थर से सिर एवं चेहरे पर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए अपने खून से सने कपड़े भी बदल लिए थे।

पुलिस की कार्रवाई और जप्ती

​पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से घटना के वक्त पहने हुए खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर बरामद कर लिया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

टीम की सराहना

​इस अंधे कत्ल का खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल घासले, उनि पंकज विश्वकर्मा, हिमांशु चौहान, सउनि भुवन अतकरे, और उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG

रिपोर्ट: प्रशांत तिवारीजिला ब्यूरो – खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG

International

RELATED ARTICLES