Friday, April 10, 2026

National

spot_img

बिछिया पुलिस की कार्रवाई — बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर नाबालिग से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG

दिनांक 04/03/2026

बिछिया थाना क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह पर नाबालिग से मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंडला बिछिया के थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा में दिनांक 26.02.2026 को एक अज्ञात नाबालिग बालक को कुछ ग्रामीणों द्वारा बच्चा चोर होने के संदेह में पकड़कर उसके साथ मारपीट की गई। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी बिछिया श्री रंजीत सिंह सैयाम को तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ द्वारा वीडियो फुटेज एवं घटनास्थल की विस्तृत जांच की गई।

जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान की गई। पाया गया कि कुछ लोगों ने नाबालिग बालक को बच्चा चोर समझकर बंधक बनाया और उसके साथ मारपीट की। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर थाना बिछिया में प्रकरण पंजीबद्ध कर तीन आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

रामदयाल पिता गौथर उईके, उम्र 48 वर्ष

मंदन उईके (पोचा) पिता लालमन उईके, उम्र 45 वर्ष

कमल सिंह उईके पिता मनोहर सिंह उईके, उम्र 54 वर्ष

सभी निवासी ग्राम बरखेड़ा, थाना बिछिया, जिला मंडला।

पुलिस की अपील

पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि बच्चा चोर जैसी अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही ऐसी अफवाहें फैलाएं। किसी भी अज्ञात व्यक्ति के संबंध में संदेह होने पर कानून अपने हाथ में न लें, बल्कि तत्काल Dial 112 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें, ताकि समय पर उचित एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके।

International

RELATED ARTICLES