Saturday, August 15, 2026

National

spot_img

औढ़ारी में NSS का सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न, स्वच्छता, नशा मुक्ति और जनसेवा का दिया संदेश

खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG

दिनांक 04/04/2026

औढ़ारी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए, साथ ही स्वच्छता अभियान और जनसेवा गतिविधियों में भाग लेते हुए नजर आ रहे हैं।
औढ़ारी में आयोजित NSS शिविर में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता, नशा मुक्ति और जनसेवा के माध्यम से समाज को जागरूक किया।

मंडला। खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर तथा पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस रानी दुर्गावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला के मार्गदर्शन में विकासखंड मोहगांव अंतर्गत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का सात दिवसीय विशेष शिविर बालक आश्रम शाला औढ़ारी में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
शिविर का संचालन विद्यालय के प्राचार्य श्री जयकुमार बैरागी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक वरकड़े के नेतृत्व में किया गया।
शिविर का शुभारंभ सरपंच श्री संतु लाल कुलस्ते एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में भारत माता, सरस्वती माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने सात दिनों तक विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लिया—
1-प्रथम दिवस: प्रभात फेरी, स्वच्छता अभियान, परिसर की साफ-सफाई व समतलीकरण कार्य
2-द्वितीय दिवस: स्वच्छता व नशा मुक्ति जनजागरूकता रैली एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति
3-तृतीय दिवस: खेरमाई माता मंदिर परिसर की साफ-सफाई व पुताई
4-चतुर्थ दिवस: ग्राम में स्वच्छता अभियान व सड़क सुधार कार्य
5-पंचम दिवस: नर्मदा नदी के घुघरा घाट पर सफाई अभियान, जल संरक्षण का संदेश
6-छठा दिवस: औढ़ारी-बड़झर मार्ग पर सड़क मरम्मत कार्य
7-अंतिम दिवस: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिविर का समापन

समापन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, NSS लक्ष्य गीत, एथेनिक फैशन शो तथा देशभक्ति गीत एवं आदिवासी लोकनृत्य करमा सैला की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती अंजली मरावी, प्राचार्य श्री जयकुमार बैरागी, डॉ बी.एल. झारिया, उपसरपंच श्री राजेश चक्रवर्ती सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
शिविर के माध्यम से युवाओं ने स्वच्छता, नशा मुक्ति, जल संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का मजबूत संदेश दिया।

खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG

पंडित अभिषेक शर्मा

International

RELATED ARTICLES