बम्हनी थाना क्षेत्र के ठरका गांव में मारपीट, सिर में गंभीर चोट—पुलिस ने कराया एमएलसी
खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG
दिनांक 20/03/2026
मंडला (मध्यप्रदेश):
जिले के बम्हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठरका में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूपराम चक्रवर्ती और लक्ष्मण चक्रवर्ती ने गांव के ही युवक आनंद चक्रवर्ती को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने युवक के सिर में ईंट मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया।
घायल युवक आनंद चक्रवर्ती ने अपने परिजनों के साथ बम्हनी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। युवक का कहना है कि आरोपियों द्वारा पहले भी उसके साथ विवाद किया गया था और उसके प्राइवेट पार्ट को चोट पहुंचाई गई थी, जिसकी शिकायत पहले ही थाने में दर्ज है।
बताया जा रहा है कि आज सुबह एक बार फिर पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने युवक को खींचकर ले गए और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। सिर में ईंट लगने से युवक को गहरी चोट आई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण (MLC) करवाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।



