Monday, May 25, 2026

National

spot_img

नशामुक्ति अभियान की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित

खबर मंडला मध्यप्रदेश (MP/CG)

प्रशांत तिवारी

मंडला, 27 अप्रैल 2026
जिले में संचालित नशामुक्ति अभियान के तहत की जा रही गतिविधियों एवं कार्यवाहियों की समीक्षा के लिए सोमवार को योजना भवन में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने की।
बैठक में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत शाश्वत सिंह मीना, एसडीओपी पीयूष मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर हुनेंद्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ सहित सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा ने पुलिस विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, जनजाति कार्य विभाग एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में नशे से जुड़े हॉटस्पॉट चिन्हित किए जाएं और वहां प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग रोहित बड़गुल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी थानों द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही व्हाट्सऐप समूहों के माध्यम से अवैध नशा कारोबार से जुड़ी सूचनाएं एकत्र कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत 10 मार्च 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक कुल 233 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 1547.403 लीटर अवैध शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 307 रुपये है।
बैठक में अधिकारियों ने नशामुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने तथा विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय से कार्रवाई तेज करने पर जोर दिया।

खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG

International

RELATED ARTICLES