Sunday, May 24, 2026

National

spot_img

नैनपुर में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: पटाखा स्टोरेज समेत 2 विस्फोटक मैग्ज़ीन्स सील

खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG

मंडला | 20 मई 2026

मंडला कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं आशुतोष ठाकुर के नेतृत्व में नैनपुर अनुविभाग में विस्फोटक भंडारण स्थलों पर प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए पटाखा स्टोरेज सहित दो विस्फोटक मैग्ज़ीन्स को सील कर दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम निवारी स्थित शायरानी पटाखा स्टोरेज के निरीक्षण में स्टॉक संधारण में गड़बड़ी पाई गई। निर्धारित अभिलेखों और मौके पर उपलब्ध स्टॉक में विसंगति मिलने पर प्रशासन ने नियमानुसार स्टोरेज सेंटर को तत्काल सील कर दिया।

इसी क्रम में ग्राम परसवाड़ा स्थित मेसर्स लकी एक्सप्लोसिव्स एंड मैग्ज़ीन्स की दो विस्फोटक भंडार मैग्ज़ीन्स का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं मिलीं और आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन भी नहीं पाया गया। इसके बाद एसडीएम नैनपुर, एसडीओपी एवं थाना प्रभारी की उपस्थिति में दोनों मैग्ज़ीन्स को सील करने की कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विस्फोटक पदार्थों के भंडारण और संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Previous article

International

RELATED ARTICLES