Saturday, August 15, 2026

National

spot_img

ग्राम औढ़ारी में NSS शिविर का शुभारंभ,

📰 ग्राम औढ़ारी में NSS शिविर का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने दिया स्वच्छता और नशा मुक्ति का संदेश

📍 मंडला | रिपोर्ट – प्रशांत तिवारी

मंडला जिले के ग्राम औढ़ारी में पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। यह शिविर 24 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
यह आयोजन खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार, उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों तथा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर एवं पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मंडला के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
🎯 शुभारंभ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
शिविर के उद्घाटन अवसर पर ग्राम पंचायत बड़झर के सरपंच श्री संतु लाल कुलस्ते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री जयकुमार बैरागी ने की।
विशिष्ट अतिथियों में
विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री ए. जैन
श्री नारायण सिंह भवेदी
एसएमडीसी सदस्यगण
आश्रम अधीक्षक श्री पर्वत लाल तेकाम
सहित विद्यालय के शिक्षक, ग्रामवासी एवं NSS के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

🧢 स्वयंसेवकों को वितरित की गई सामग्री
कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक वरकड़े के नेतृत्व में सभी स्वयंसेवकों को
NSS बैज
टी-शर्ट
कैप
प्रदान किए गए। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा NSS ध्वजारोहण कर शिविर का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
🗣️ अतिथियों ने दिया प्रेरणादायक संदेश
अपने संबोधन में अतिथियों ने NSS के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजना युवाओं में
व्यक्तित्व विकास
सामाजिक जिम्मेदारी
नेतृत्व क्षमता
राष्ट्रीय एकता
जैसे गुणों का विकास करती है।
🎭 सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
छात्र-छात्राओं ने लक्ष्य गीत, स्वागत गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
🧹 स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता
शिविर के प्रथम दिवस पर स्वयंसेवकों ने
आश्रम परिसर में साफ-सफाई
गड्ढों में मुर्रम डालकर समतलीकरण
परिसर की लिपाई-पुताई
जैसे कार्य किए।
🚫 नशा मुक्ति का दिया संदेश
छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर नशा मुक्ति का संदेश दिया।
स्लोगन के माध्यम से जागरूकता फैलाते हुए कहा—
👉 “नशा मुक्त गांव हमारा, नशा मुक्त देश हमारा”
👉 “हम सबने यह ठाना है, गांव को नशा मुक्त बनाना है”
रैली के दौरान गीत एवं नृत्य के माध्यम से ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG

International

RELATED ARTICLES