
खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG
निवास थाना पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंडला जिले में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में की गई।
पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की तलाश की जा रही थी। 28 फरवरी 2026 को थाना निवास पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को उनके निवास स्थान से विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए स्थायी वारंटियों में फूल सिंह उर्फ तीरथ पिता गुलाब सिंह उईके (36 वर्ष), निवासी ग्राम भानपुर थाना टिकरिया जिला मंडला तथा प्रहलाद बुढ़ापे पिता अनोखेलाल बुढ़ापे (50 वर्ष), निवासी ग्राम भैंसवाही पौड़ी थाना बीजाडांडी जिला मंडला शामिल हैं।
दोनों आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस द्वारा फरार वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।


