आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन (आकास) मोहगांव की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, लोक सिंह पदम बने अध्यक्ष

मंडला | आदिवासी समाज की एकता और कर्मचारियों के हितों के संरक्षण हेतु कार्यरत आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन (आकास) ने अपनी संगठनात्मक शक्ति का विस्तार करते हुए मोहगांव ब्लॉक की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष डॉ. विजय धुर्वे के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ गठन
दिनांक 30 मार्च 2026 को आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला आकास मण्डला के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल मरकाम, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर धुर्वे, महासचिव तीरेन्द्र धुर्वे, शरद कोकड़िया और पंकज मार्को (निवास) की उपस्थिति में ब्लॉक शाखा मोहगांव के पदाधिकारियों के नामों पर मुहर लगाई गई।
मोहगांव ब्लॉक की नई टीम
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं:
- संरक्षक: भरत सिंह मसराम
- अध्यक्ष: लोक सिंह पदम
- कार्यकारी अध्यक्ष: जोध सिंह धुर्वे
- उपाध्यक्ष: दिलीप कुमार बघेल
- महासचिव: दशरथ सिंह वरकड़े, भागवत सिंह धुर्वे, दयानन्द आर्मो
- सचिव: गणेश पदम
- कोषाध्यक्ष: आत्माराम भवेदी
छिंदवाड़ा अधिवेशन की तैयारी पर जोर
बैठक के दौरान जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल मरकाम ने न केवल कार्यक्रम का सफल संचालन किया, बल्कि आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल 2026 को छिंदवाड़ा (म.प्र.) में संगठन का प्रदेश स्तरीय वार्षिक अधिवेशन आयोजित होना है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे मोहगांव ब्लॉक में आदिवासी कर्मचारियों और अधिकारियों को संगठन से जोड़ते हुए आजीवन सदस्यता अभियान में तेजी लाएं, ताकि संगठन की आवाज को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
बधाई का तांता
नई कार्यकारिणी के गठन पर जिले के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यगणों ने खुशी जाहिर करते हुए सभी नवनियुक्त सदस्यों को उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित की हैं।



