खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG
दिनांक: 30/03/2026
रिपोर्टर: प्रशांत तिवारी

मंडला। जिले के घुघरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम उमरिया में आज एक हृदय विदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई। यहाँ सड़क निर्माण कार्य में लगे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरी बस को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में बस में सवार 24 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

मुख्य बिंदु:
-
- तेज रफ्तार का कहर: सड़क निर्माण में लगे डंपर की लापरवाही ने ली कई मासूमों की जान जोखिम में।
- बस के उड़े परखच्चे: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।
- चालक की हालत नाजुक: बस चालक के दोनों पैर टूट गए हैं, स्थिति अत्यंत चिंताजनक।
- देवदूत बने ग्रामीण: चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर यात्रियों को बाहर निकाला।

मौके की स्थिति: घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस बल मौके पर पहुँचा। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) घुघरी में भर्ती कराया गया है।
प्रशासनिक कार्रवाई:
पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के नागरिकों में निर्माण कार्य में लगे भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है।



