दक्षिण पन्ना में विश्व के सबसे तेज़ उड़ान भरने वाले पक्षी पेरेग्रीन फाल्कन का दिखा दुर्लभ दक्षिण पन्ना में विश्व के सबसे तेज़ उड़ान वाले पक्षी पेरेग्रीन फाल्कन का दिखा दुर्लभ नजारा पक्षी

खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG दिनांक -22-02-2026
दक्षिण पन्ना वनमण्डल अंतर्गत पवई उपवनमण्डल क्षेत्र में गिद्ध गणना के दौरान जैव विविधता से जुड़ी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई। यहां विश्व के सबसे तेज़ उड़ान भरने वाले शिकारी पक्षी पेरेग्रीन फाल्कन का सफल अवलोकन किया गया।पवई उपवनमण्डल में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर सागर सोनी ने गिद्ध गणना के दौरान इस दुर्लभ पक्षी को देखा और इसकी पुष्टि की। वन विभाग के अनुसार, इस पक्षी की मौजूदगी क्षेत्र के स्वस्थ पारिस्थितिक संतुलन का संकेत मानी जा रही है।
पेरेग्रीन फाल्कन अपनी तीव्र दृष्टि और अद्भुत शिकार क्षमता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। शिकार करते समय यह पक्षी गोता लगाते हुए लगभग 300 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार हासिल कर सकता है, जिससे इसे दुनिया का सबसे तेज़ उड़ने वाला पक्षी माना जाता है।
जैव विविधता के लिए सकारात्मक संकेत
वन अधिकारियों का कहना है कि गिद्ध गणना के दौरान अन्य पक्षियों के साथ इस दुर्लभ शिकारी पक्षी की उपस्थिति यह दर्शाती है कि दक्षिण पन्ना क्षेत्र में प्राकृतिक तंत्र संतुलित है। विभाग ने पक्षी संरक्षण और जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों को निरंतर जारी रखने की बात कही है।


