Saturday, April 11, 2026

National

spot_img

सिंधी समाज ने मनाया भगवान झूलेलाल साईं का जन्मोत्सव गुरुद्वारा साहिब में हुआ भव्य आयोजन

सिंधी समाज ने मनाया भगवान झूलेलाल साईं का जन्मोत्सवगुरुद्वारा साहिब में हुआ भव्य आयोजन

मंडला के श्री गुरुद्वारा साहिब में भगवान झूलेलाल साईं के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए, प्रशासनिक अधिकारी माथा टेकते और लंगर ग्रहण करते नजर आ रहे हैं।
श्री गुरुद्वारा साहिब में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर, एसपी और एसडीएम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन, लंगर और सम्मान समारोह के साथ पूरा आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बना।

मंडला, 20 मार्च 2026
मंडला में सिंधी समाज द्वारा अपने इष्ट देव भगवान झूलेलाल साईं का जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। अंबेडकर वार्ड स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा एवं एसडीएम मंडला सोनम सिडाम ने गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और श्री गुरुग्रंथ साहिब में चोला चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। सभी ने भक्ति भाव से कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और लंगर में शामिल होकर गुरु प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर श्री पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं एसडीएम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पूरा कार्यक्रम धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बना रहा।

कार्यक्रम में सिंधी समाज के वरिष्ठजन, समाजसेवी, युवा, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पंडित अभिषेक शर्मा

International

RELATED ARTICLES