Friday, April 10, 2026

National

spot_img

मंडला में दर्दनाक सड़क हादसा – अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी बाइक, चार युवकों की मौत

📰 खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG
📅 दिनांक: 21/03/2026

रात के समय जर्जर पुल से नीचे गिरी मोटरसाइकिल, पुलिस और ग्रामीण मौके पर मौजूद, बचाव कार्य जारी
जर्जर पुल बना मौत का कारण – मंडला में दर्दनाक हादसे में चार युवकों की मौत

मंडला (मध्यप्रदेश):
मंडला जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिले के बीजाडांडी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कालपी-भैंसवाही मार्ग पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कालपी से भैंसवाही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पड़े एक जर्जर पुल को पार करते समय बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे पुल से नीचे नदी में जा गिरी।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार सभी चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही निवास, टिकरिया और बीजाडांडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को निकालकर बीजाडांडी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।
प्रारंभिक जांच में पुल की जर्जर हालत को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पंडित अभिषेक शर्मा

International

RELATED ARTICLES