अस्पताल कर्मचारियों की आपसी लड़ाई से मरीज परेशान
📍 खबर | मंडला मध्यप्रदेश (MP/CG)
✍️ प्रशांत तिवारी

👉 मरीजों को दवा के लिए 1.5 घंटे तक इंतजार
👉 अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल
👉 मरीज और परिजन नाराज
बम्हनी बंजर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी बंजर में कर्मचारियों के बीच आपसी विवाद अब मरीजों पर भारी पड़ रहा है। अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल बन गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।
जानकारी के अनुसार, दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को दवाइयां लेने के लिए करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।
मरीजों और उनके परिजनों में इस स्थिति को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि अस्पताल में कर्मचारियों की आपसी खींचतान के चलते व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लचर व्यवस्था के कारण ऐसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
👉 अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस व्यवस्था को सुधारने के लिए कब तक कदम उठाएंगे?




