Saturday, April 11, 2026

National

spot_img

मंडला की बेटी शुचि उपाध्याय का कमाल: जयपुर टूर्नामेंट में 5 विकेट लेकर मध्य प्रदेश को दिलाई शानदार जीत

मंडला की महिला क्रिकेटर शुचि उपाध्याय ने जयपुर अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट में 5 विकेट लेकर मध्य प्रदेश टीम को जीत दिलाई।
जयपुर में अंडर-23 बालिका वनडे टूर्नामेंट में मंडला की शुचि उपाध्याय ने 14 रन देकर 5 विकेट झटककर मध्य प्रदेश को  दिलाई जीत 

खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG
दिनांक: 07/03/2026
संवाददाता: प्रशांत तिवारी
जयपुर में आयोजित टूर्नामेंट में मंडला की बेटी शुचि उपाध्याय की घातक गेंदबाजी, मध्य प्रदेश टीम को दिलाई शानदार जीत
मध्य प्रदेश के मंडला जिले की उभरती हुई महिला क्रिकेटर शुचि उपाध्याय ने जयपुर में खेले जा रहे अंडर-23 बालिका वनडे टूर्नामेंट (2025-26 सीजन) में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी घातक गेंदबाजी से मध्य प्रदेश टीम को बड़ी जीत दिलाई।
टूर्नामेंट के दौरान जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शुचि उपाध्याय ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए मात्र 9.5 ओवर में 14 रन देकर 5 विकेट झटके। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के चलते जम्मू-कश्मीर की पूरी टीम 130 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्य प्रदेश टीम ने 30 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज कर ली। शुचि की इस शानदार गेंदबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
शुचि उपाध्याय मंडला जिले के वरिष्ठ एडवोकेट एवं पत्रकार पं. सुधीर उपाध्याय की सुपुत्री हैं। आदिवासी बहुल जिले मंडला की यह होनहार खिलाड़ी एक लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं और लगातार अपने प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि इस सीजन में भी शुचि का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। इससे पहले उन्होंने सीनियर बालिका एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बड़ौदा के खिलाफ भी 5 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई थी।
शुचि उपाध्याय की इस उपलब्धि पर खेल जगत में उनकी जमकर सराहना हो रही है। मंडला जिले की ओर से भी उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी जा रही है। सभी ने मां नर्मदा से प्रार्थना की है कि वे इसी तरह आगे बढ़ते हुए अपने माता-पिता और जिले का नाम देशभर में रोशन करती रहें।
— जय हिंद | वंदे मातरम्

International

RELATED ARTICLES