खबर मंडला मध्यप्रदेश
मंडला जिला में चल रहे “नशे से दूरी है जरूरी” ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रजत सकलेचा के निर्देशन में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में 17 फरवरी 2026 की रात मुखबिर सूचना पर मोहगांव थाना पुलिस ने ग्राम इंद्रा माल क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी निशांत करमंडे के कब्जे से 12 कार्टून में भरी देशी और अंग्रेजी शराब कुल 106.92 लीटर बरामद की गई। शराब परिवहन में प्रयुक्त एक लग्जरी ईनोवा क्रिस्टा कार भी पुलिस ने जप्त कर ली।
प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी अपने सहयोगी अभिषेक गोड़ निवासी कटरा मंडला के साथ अवैध शराब बिक्री के उद्देश्य से ला रहा था। रेड के दौरान सह-अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। मामले में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
आरोपी विवरण
गिरफ्तार आरोपी:
निशांत करमंडे (झारिया), पिता स्व. रामकुमार झारिया, उम्र 21 वर्ष
निवासी — राम मंदिर के पास, रामनगर, थाना महाराजपुर, जिला मंडला
फरार आरोपी:
अभिषेक गोड़, निवासी कटरा मंडला (तलाश जारी)
जप्त सामग्री
-
106.92 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत ₹67,620)
-
ईनोवा क्रिस्टा कार क्रमांक MP-18 BB-2251 (अनुमानित कीमत ₹23,00,000)
सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहगांव निरीक्षक वेदराम हनोते, उप निरीक्षक मनोज कुमार गौतम, उप निरीक्षक नंदश्याम धुर्वे, उप निरीक्षक वंदना शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रीतम उईके, आरक्षक हेमंत मरावी, शिव परस्ते और चालक आरक्षक रेवा मरावी की सराहनीय भूमिका रही।



