खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG
NDPS एक्ट पर सख्ती, PM राहत ‘राहवीर’ योजना व कैशलेस इलाज पर जोर — एसपी रजत सकलेचा ने ली मासिक अपराध समीक्षा बैठक

लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देश
मंडला, 23 मार्च 2026
आज दिनांक 23/03/2026 को पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में लंबित अपराधों के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं अन्य स्टाफ को विभिन्न विषयों एवं माननीय उच्च न्यायालय के नवीनतम निर्णयों के संबंध में प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
बैठक में एसडीओपी मंडला, एसडीओपी निवास, एसडीओपी बिछिया, एसडीओपी नैनपुर, डीएसपी (एलआर), सभी थाना एवं चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
NDPS एक्ट, साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस
पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को NDPS एक्ट से संबंधित मामलों में सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला एवं बाल अपराधों में संवेदनशीलता बरतने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष रणनीति अपनाने पर जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई को अधिक से अधिक बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

यातायात जागरूकता व जनहित योजनाओं पर जोर
यातायात जागरूकता के अंतर्गत PM राहत ‘राहवीर’ योजना, कैशलेस इलाज सुविधा के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए, ताकि दुर्घटना पीड़ितों को समय पर मदद मिल सके।
तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग के निर्देश
सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को क्षेत्र के प्रमुख स्थानों एवं सरकारी गोदामों में CCTV कैमरे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही डायल 112 की प्रभावी उपलब्धता बनाए रखने तथा CCTNS में समयबद्ध जानकारी फीड करने के निर्देश भी दिए गए।
अपराध नियंत्रण के लिए सख्त रणनीति
अपराध नियंत्रण हेतु नियमित गश्त, वाहन चेकिंग, निगरानी बदमाशों पर सतत कार्रवाई एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया।



