Saturday, April 11, 2026

National

spot_img

मंडला में सीधी ट्रेन की मांग को लेकर विशाल जुलूस, ईश्वर चंद्र त्रिपाठी का आदिवासी जनप्रतिनिधियों पर निशाना

मंडला। भारतीय रेल संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में लालीपुर चौराहा से किसानों, मजदूरों और महिलाओं का एक विशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस मंडला से दिल्ली और भोपाल के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग को लेकर आयोजित किया गया।

दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ जुलूस चिलमन चौक होते हुए नगरपालिका के सामने नारेबाजी करता हुआ कलेक्टर कार्यालय पहुंचा, जहां रेल संघर्ष समिति के धरना आंदोलन को समर्थन दिया गया।

सभा को संबोधित करते हुए ईश्वर चंद्र त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि आदिवासी अंचल के विकास के प्रति जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाया जाएगा, ताकि क्षेत्र की आवाज मजबूत हो सके।

उन्होंने बताया कि आदिवासी अंचल के जिलों — डिंडोरी, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, बालाघाट और पिपरिया — को देश के विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न रेलवे स्टेशनों और जिला-तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किए जाएंगे, जिससे सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

International

RELATED ARTICLES