मंडला में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक, कई पदाधिकारी 6 साल के लिए निष्कासित
खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG
दिनांक 05/03/2026

मंडला में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया।
सिवनी और छिंदवाड़ा जिले के कई पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि सिवनी जिले के छपारा क्षेत्र में आयोजित एक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तेकाम के खिलाफ नारेबाजी और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं।
इसी मामले में पूर्व जिला अध्यक्ष देवीराम उर्फ देवरावन भलावी, प्रवीण धुर्वे, संदीप इनवाती और रावेनशाह उइके को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।
वहीं पूर्व विधायक रामगुलाम उइके और एडवोकेट महेश वटटी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


