Saturday, April 11, 2026

National

spot_img

मोहगांव में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

खबर मंडला | मध्यप्रदेश (MP/CG)

रिपोर्ट: प्रशांत तिवारी

मंडला, 24 मार्च 2026

मोहगांव जनपद पंचायत में आयोजित महिला जागरूकता कार्यक्रम के दौरान अधिकारी महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए, कार्यक्रम में बैठी महिलाएं ध्यानपूर्वक सुनती नजर आ रही
मोहगांव में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को योजनाओं और अधिकारों की दी गई जानकारी

मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत मोहगांव में महिलाओं के सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता, जन धन योजना, अटल पेंशन योजना एवं पॉश एक्ट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक द्वारा उपस्थित महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं, बीमा, बचत, पेंशन योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग और सुरक्षित लेनदेन के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं पर होने वाली हिंसा की रोकथाम, वन स्टॉप सेंटर की सुविधाओं एवं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित कानूनों की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम के दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क विधिक सहायता, जन लोक उपयोगी अदालत एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

  • पंडित अभिषेक शर्मा

International

RELATED ARTICLES