
🎭 करमा और सैला नृत्य ने जीता दिल
👏 छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों से सजा मंच
सिंगारपुर के पीएम श्री विद्यालय में वार्षिकोत्सव: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
📍 मंडला | रिपोर्ट
लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश, भोपाल एवं समग्र शिक्षा अभियान के निर्देशों के तहत सिंगारपुर स्थित पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जय कुमार बैरागी के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती और ज्ञान की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर एसएमडीसी के सदस्यगण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

🎭 सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक स्वागत नृत्य से हुई। इसके बाद छात्रों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं।
जनवरी 2026 में छत्तीसगढ़ के बालोद में आयोजित राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में मध्यप्रदेश को दूसरा स्थान दिलाने वाले जंबूरी दल ने “जे हर रखे तीर कमान…” गीत पर करमा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
रंजना मरावी एवं साथियों ने “आमा के कहरा…” गीत पर प्रस्तुति दी
मनीषा धुर्वे समूह ने “राजमंडनी” गीत पर नृत्य किया
महिमा बैरागी ने “छम-छम” गीत पर आकर्षक प्रस्तुति दी
जंबूरी दल ने पारंपरिक वेशभूषा में सैला नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया।
“हाथों में डंडा, पैरों में पेंजना की झंकार है,
ये सिर्फ सैला नृत्य नहीं, आदिवासियों का श्रृंगार है।”
रीता धुर्वे और शिवानी भारतीया ने “महुआ झरे रे” गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं नमृता और सुष्मिता बैरागी के गीतों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
👩🏫 आयोजन और सहभागिता
कार्यक्रम का संचालन पीटीआई अशोक वरकड़े के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण — महेश प्रसाद सरोते, आसिफ खान, गणेश परते, अशोक धुर्वे, हेमंत वरकड़े, देवेंद्र मार्को, मनोज कुडापे, मुरली पटेल, लवकेश कुर्मेश्वर, चंद्र सिंह मसराम, भाग सिंह उर्वे, आनंद यादव, प्रियंका तेकाम, नीतू श्रीवास, सुलेखा चक्रवर्ती, सरोज मिश्रा, पूजा बर्मन, श्रुति चौबे, वैशाली बोरकर, सीता राहंगडाले, विद्या भारतीया, सुमन बैरागी, संतोष परते एवं उमेश चीचाम सहित छात्र-छात्राएं और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



