Friday, April 10, 2026

National

spot_img

बिछिया पुलिस ने 04 तस्करों को दबोचा, 7 किलो से अधिक गांजा बरामद

खबर | मंडला मध्यप्रदेश (MP/CG)
✍️ प्रशांत तिवारी

🚨 ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बड़ी कार्रवाईबिछिया पुलिस ने 04 तस्करों को दबोचा, 7 किलो से अधिक गांजा बरामद
🚨 ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बड़ी कार्रवाई

मण्डला जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत थाना बिछिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में दिनांक 25 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 04 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया।

📌 घटना का विवरण

मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार (UP-75-AS-7996) में सवार कुछ लोग अवैध गांजा लेकर घुटास से बिछिया की ओर बिक्री के उद्देश्य से आ रहे हैं।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह सैयाम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोको रोड स्थित पडरिया तिराहा एवं NH-30 पर सघन वाहन चेकिंग शुरू की।

चेकिंग के दौरान ग्राम गुडली के पास संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें वाहन में सवार 04 व्यक्तियों के कब्जे से 7.211 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग ₹3,50,000) बरामद किया गया।

सभी आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

👤 आरोपीगण
1 उमेश सिंह (30 वर्ष), निवासी इटावा (उ.प्र.)
2 अमित उर्फ राजा (18 वर्ष), निवासी डिण्डौरी (म.प्र.)
3 कुलदीप (18 वर्ष), निवासी कानपुर देहात (उ.प्र.)
4 देवेन्द्र (33 वर्ष), निवासी कानपुर देहात (उ.प्र.)
💰 जप्त सामग्री
7.211 किलोग्राम अवैध गांजा – ₹3,50,000
महिन्द्रा XUV 300 कार – ₹6,00,000
मोबाइल फोन – 04 नग (₹36,000)
👉 कुल जप्त मशरूका – ₹9,86,000 (लगभग)
⭐ सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में एसडीओपी बिछिया सौरभ तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी रंजीत सिंह सैयाम, उप निरीक्षक प्रवीण मालवीय सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📢 मण्डला पुलिस का अवैध नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है, जिससे जिले में नशे के कारोबार पर सख्त अंकुश लगाया जा रहा है।

International

RELATED ARTICLES