![]()
बैतूल। जिले के ग्राम सावंगा में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक सनकी युवक ने अपने माता-पिता और छोटे भाई की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल वाले मकान का दरवाजा खोलकर आरोपी को हिरासत में लिया गया और तीनों मृतकों के शव बरामद किए गए।
- पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह पढ़ाई में बेहद होशियार था और कक्षा 12वीं में स्कूल टॉपर रहा था। करीब पांच साल से वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था, लेकिन चयन नहीं होने के कारण मानसिक तनाव में रहने लगा था। इसी तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया — ऐसी आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी पूरी रात शवों के साथ कमरे में बंद रहा। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके। मामले की जांच जारी है।


