खबर | मंडला मध्यप्रदेश (MP/CG)
✍️ प्रशांत तिवारी
अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 3 वाहन जब्त

मंडला जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 3 वाहनों को जब्त किया गया, लेकिन इस कार्रवाई पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कार्रवाई केवल दिखावा है, जबकि बड़े स्तर पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन लगातार जारी है। लोगों का कहना है कि छोटे वाहनों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति की जा रही है, जबकि बड़े माफिया पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
ग्रामीणों के मुताबिक रात के समय भारी मात्रा में रेत का परिवहन होता है, लेकिन विभाग की नजर उस पर नहीं पड़ती। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
अब देखना होगा कि प्रशासन इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देता है और क्या वाकई बड़े स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी या नहीं।





