Friday, April 10, 2026

National

spot_img

“जल शक्ति से नव भक्ति अभियान” के तहत नैनपुर क्षेत्र में जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना

परसवाड़ा और झिरिया में नवांकुर संस्था की पहल, ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल, जल संरक्षण को लेकर जागरूकता

खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG

दिनांक O5/04/2026

“जल शक्ति से नव भक्ति अभियान” के तहत नैनपुर क्षेत्र में जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना, ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

मंडला जिले के नैनपुर क्षेत्र में नवांकुर संस्था-तेजस्विनी महिला शक्ति संघ द्वारा “जल शक्ति से नव भक्ति अभियान” के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसवाड़ा एवं ग्राम पंचायत झिरिया में जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह पहल ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से संपन्न हुई।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री मनोज कुशवाहा, सचिव श्री अशोक साहू, श्री दयादास धरवैया, श्री ब्रज नरेश मोंगरे, श्री अंतराम साहू, वार्ड पंच श्रीमती गुड्डी बाई यादव, सरूपा साहू, रोजगार सहायक श्री दीपक यादव एवं मोबिलाइज़र श्रीमती कलेश्वरी उलारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। साथ ही बीएसडब्ल्यू/एमएसडब्ल्यू की छात्राएं संध्या मसराम, शुरभी कुमरे एवं शिवानी यादव की भी सक्रिय सहभागिता रही।
इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती गीता सोलंकी एवं परामर्शदाता श्री अंजय विश्वकर्मा ने अभियान के तीनों चरणों की विस्तार से जानकारी देते हुए जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। ग्राम के मुख्य चौराहे पर स्थापित जल मंदिर (प्याऊ) से अब आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
ग्राम झिरिया में आयोजित चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से जल गंगा संवर्धन एवं जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष श्रीमती गीता सोलंकी द्वारा सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।
यह पहल क्षेत्र में जल संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG

International

RELATED ARTICLES