Friday, April 10, 2026

National

spot_img

मंडला में ढाबों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, घरेलू गैस के 8 सिलेंडर जब्त

मंडला में प्रशासन का बड़ा एक्शन, ढाबों से 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
नियम तोड़ने वाले ढाबा संचालकों पर गिरी गाज, 8 सिलेंडर जब्त

मंडला, 14 मार्च 2026।

मंडला नगर क्षेत्र में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को खाद्य, राजस्व और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नगर के प्रमुख होटलों और ढाबों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर टीम ने कुल 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।जानकारी के अनुसार प्रशासन को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नियमों के विरुद्ध घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर संयुक्त टीम ने मंडला नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। जांच दल के पहुंचते ही कई होटल और ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया।

जांच के दौरान टीम ने पाया कि कई प्रतिष्ठानों की रसोई में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडरों से खाना पकाया जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है।

कार्रवाई के दौरान

एनएच-34 रेस्टोरेंट से 3 सिलेंडर

राजस्थानी ढाबा से 3 सिलेंडर

विशाल भोजनालय से 1 सिलेंडर

विशाल ढाबा से 1 सिलेंडर

इस तरह कुल 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि व्यावसायिक कार्यों में घरेलू गैस का उपयोग आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत गंभीर अपराध है। जब्त किए गए सिलेंडरों के संबंध में प्रकरण दर्ज कर संबंधित संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस संयुक्त कार्रवाई में प्रभारी तहसीलदार हिमांशु भलावी, जिला आपूर्ति अधिकारी संत कुमार भलावी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी होटल और ढाबा संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल व्यावसायिक (नीले) गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें, अन्यथा उनके लाइसेंस निरस्त करने सहित कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

International

RELATED ARTICLES