चार नाबालिक बालिकाएं लापता, पुलिस की तत्परता से सकुशल बरामद

📍 खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG
दिनांक: 07 अप्रैल 2026
मंडला जिले के थाना बिछिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोको से चार नाबालिक बालिकाओं के गुम होने का मामला सामने आया था। घटना की सूचना मिलते ही थाना बिछिया में गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।
थाना प्रभारी द्वारा मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन एवं एसडीओपी बिछिया श्री सौरव तिवारी के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता एवं स्थानीय स्तर पर पतासाजी के आधार पर खोजबीन शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद चारों नाबालिक बालिकाओं को ग्राम गोपीसानी से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
👮♂️ पुलिस टीम:
थाना प्रभारी रंजीत सिंह सैयाम,
उप निरीक्षक प्रवीण मालवीय,
सहायक उप निरीक्षक बालमुकुंद चौरसिया,
सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र यादव,
प्रधान आरक्षक अजीत परते,
आरक्षक तेवेन्द्र,
आरक्षक नंदकिशोर,
महिला आरक्षक उमा भारती,
सायबर यूनिट मंडला के आरक्षक सुरेश भटेरे,
आरक्षक सूर्यचंद बघेल।



