
📰 खबर मंडला मध्यप्रदेश MP/CG
जिला – मंडला | दिनांक – 06 मार्च 2026
मंडला में आईसर ट्रक से 27 मवेशियों का क्रूरतापूर्वक अवैध परिवहन पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार
मंडला जिले में अवैध पशु परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहगाँव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईसर ट्रक से 27 मवेशियों के क्रूरतापूर्वक अवैध परिवहन का मामला पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रक और मवेशियों को जप्त कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 06 मार्च 2026 को सुबह लगभग 08:30 बजे थाना मोहगाँव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक आईसर ट्रक क्रमांक MP 07 GA 9127 में मवेशियों को ठूस-ठूस कर भरकर ले जाया जा रहा है, जो बायपास रोड किनारे फंसा हुआ है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहगाँव निरीक्षक वेदराम हनोते के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर जांच करने पर पाया गया कि ट्रक में मवेशियों को रस्सियों से सींग और पैरों में बांधकर अत्यंत क्रूर तरीके से भरा गया था। पुलिस ने वाहन चालक शेख रहीम पिता शेख स्माईल उम्र 54 वर्ष निवासी लाल बहादुर शास्त्री वार्ड पसियाना थाना गोहलपुर जिला जबलपुर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
फंसे हुए ट्रक से मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पोकलेन मशीन की सहायता ली गई। इसके बाद घायल मवेशियों के उपचार के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाकर उनका इलाज कराया गया।
पुलिस ने मौके से 27 नग मवेशी (अनुमानित कीमत लगभग ₹5,25,000) तथा आईसर ट्रक क्रमांक MP 07 GA 9127 (अनुमानित कीमत लगभग ₹22,00,000) जप्त किया है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक वेदराम हनोते, उप निरीक्षक नंदश्याम धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक अशवंत सोनवानी, कमल पडवार, चन्द्रकुमार अहिरवार, आरक्षक बलवंत मरावी, नवीन उइके, खेमसिंह मरकाम तथा चालक आरक्षक रेवा मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


