📰 खबर मंडला मध्यप्रदेश
जिला – मंडला | थाना – टिकरिया
घरेलू विवाद में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

टिकरिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मंडला जिले के थाना टिकरिया अंतर्गत ग्राम हर्राटीकुर में 19 मार्च 2026 की रात लगभग 9:30 बजे घरेलू विवाद के दौरान एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपने रिश्ते के दादा मुन्नालाल कुलस्ते (निवासी हर्राटीकुर) के साथ मारपीट की, जिससे उनके गुप्तांग में गंभीर चोट आई। गंभीर चोट के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के संबंध में थाना टिकरिया पुलिस द्वारा 20 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सुमित पिता गुल्ले सिंह कुलस्ते (21 वर्ष) निवासी हर्राटीकुर को 21 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
👮♂️ कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
थाना प्रभारी – प्रदीप कुमार पांडे
उनि – पंकज बिष्ट
सउनि – नारायण ताराम
प्र.आर. – अभिषेक मिश्रा
शिवकुमार मरावी
पीयूष यादव
आरक्षक – प्रकाश जंघेला
दीपक द्विवेदी



